सहायक प्रोग्रामर के पात्र-अपात्र की सूची जारी
एमसीबी 17 अक्टूबर 2024। राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित हेतु सहायक प्रोग्रामर (जॉबदार) के लिए 3 अगस्त से 2 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उक्त पद हेतु 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदन का चयन समिति द्वारा सूक्ष्म जांच किया, दावा-आपत्ति 9 अक्टूबर तक निर्धारित थी। दावा-आपत्ति आवेदनों का निराकरण पश्चात् पुनः पात्र-अपात्र की सूची वेबसाईट में जारी की जा रही है। इसमें कुल पात्र आवेदनों की संख्या 57 एवं अपात्र आवेदनों की संख्या 51 है।
