जनजातीय गौरव दिवस पर रंगोली, चित्रकला, व निबंध स्पर्धा
नारायणपुर, 17 अक्टूबर 2024। शासकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम के अंतर्गत 5 से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में पांच तारीख को रानी दुर्गावती के 500 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 को निबंध प्रतियोगिता एवं 15 को चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर यह प्रतियोगिताएँ आयोजित की किया गया था। 21 को जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती के. सुमित्रा, सह संयोजक ओमकांत गुप्त, ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत, खगेश साहू, सौरभ ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रतिभागियो को आगामी दिनों में प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 31 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
