प्राकृतिक आपदा में सहायता राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा के एक मामले में प्रभावित परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम कोडलिया निवासी सुमित राम का सर्पदंश से 07 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता शिया राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
