पंचायत- नगरीय निकाय चुनाव, कलेक्टर ने बताया कौन सी तारीख को क्या होगा, जाबो में लाऊडस्पीकर के जरिए होगा प्रचार

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर पालिका के आम व उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में प्रेस वार्ता ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाधे उपस्थित थीं।
कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकाय हेतु प्रारंभिक प्रकाशन 16 को किया गया। जिसका प्रकाशन नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित वार्डों में, नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित वार्डों में, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय छुरिया तथा नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं महिला भवन लालबहादुर नगर में किया गया। प्रकाशित निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण के संबंध में दावा-आपत्ति 23 तक एवं अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी। दावा आपत्ति नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में नगर पालिका परिषद एवं समस्त 24 वार्डों में, नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कार्यालय तहसीलदार, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सभी 15 वार्डों में, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय छुरिया तथा नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत महिला भवन लाल बहादुर नगर में प्रस्तुत कर सकते है। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4 नवम्बर है। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निराकरण 29 तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 8 नवम्बर है। दावा व आपत्तियों के निराकरण के आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर होगी। निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर को निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा।
इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत हेतु प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। जिसका प्रकाशन जनपद पंचायत राजनांदगांव कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में तथा जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। प्रकाशित निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण के संबंध में दावा-आपत्ति 29 तक सभी ग्राम पंचायतों में प्राप्त की जाएगी। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 8 नवम्बर है। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निराकरण 4 नवम्बर तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर है। दावा व आपत्तियों के निराकरण के आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर होगी। निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन 29 नवम्बर को निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा।