महिला सशक्तिकरण केन्द्र, दावा-आपत्ति 21 तक
दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग रके अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र हेतु पात्र आवेदकों से कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग में 28 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। पात्र-अपात्र की सूची में त्रुटि होने के कारण पुनः पात्र, अपात्र की संशोधित सूची प्रकाशित की जा रही है। पूर्व में प्रस्तुत दावा आपत्ति आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। पात्र, अपात्र सूची के संबंध में अभ्यर्थी को किसी प्रकार का दावा-आपत्ति किया जाना है तो अपना अभ्यावेदन 21 तारीख तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास दंतेवाड़ा में की जा सकती है। पात्र अपात्र सूची की विस्तृत जानकारी जिले के विभागीय सूचना पटल पर वेबसाईट www.dantewada.gov.in पर देखी जा सकती है।
