लाईवलीहुड कॉलेज में नियुक्ति के लिए इंटरव्यूह 21 को
दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर 2024। लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा युवा हब संचालन हेतु पूर्णतः अस्थायी आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति वाक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है। पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा लिया जाना है, जिसमें क्रमशः 80 एवं 20 अंक होगे कुल 100 अंक का वाक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा। District Manager, Youth Hub Coordinator, Youth Hub Mobiliser (Sarathi) वाक इन इंटरव्यू की तिथि 21 तारीख को सुबह 10 बजे जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज मे आयोजित किया जावेगा। शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव संबंधी सम्पूर्ण दस्तावेज की मूल प्रति के साथ एक सेट प्रतिलिपि के साथ उपस्थित होवे। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाईट www.dantewada.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
