नप चुनाव, मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, फाइनल सूची आएगी 22 को

दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग,के निर्देशानुसार पांच नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु तैयार की गई निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 16 तारीख को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी बड़े बचेली, गीदम, तहसील कार्यालय दंतेवाड़ा, बड़े बचेली , कुआकोंडा, गीदम, बारसूर एवं नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, किरंदुल तथा नगर पंचायत गीदम, बारसूर में आम नागरिकों के लिए निरीक्षण हेतु चस्पा किया गया है। प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान निर्वाचकों की संख्या नगरीय निकाय दंतेवाड़ा में पुरुष, महिला 10099, बड़े बचेली में पुरुष, महिला 12742, किरंदुल में पुरुष, महिला 12964, गीदम में पुरुष, महिला 6423 तथा बारसूर में पुरुष, महिला 4271 है। जिले में दावा आपत्तियां प्राप्त करने हेतु सभी नगरीय निकायों में नियुक्त किये गये कुल 84 प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा वार्डवार निर्धारित मतदान केन्द्रों में दावा आपत्तियां प्राप्त की जावेगी। प्ररूप-क (नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन), प्रारूप-क-1 (दावा आपत्ति निराकरण के अंतिम तिथि तक विधानसभा के निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कर लिये जाने के कारण नगर पालिका के निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने का आवेदन) प्रारूप-ख (निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन करने के लिए आवेदन) प्ररूप-ग (निर्वाचक नामावली से नाम हटाने के लिए आवेदन) में दावा आपत्ति प्राप्त किया जावेगा। इस प्रकार निकायवार वार्डवार कुल संख्या दंतेवाड़ा कुल वार्ड 15 मतदान केन्द्रों की संख्या 17, बड़े बचेली कुल वार्ड 18 मतदान केन्द्रों की संख्या 19, किरंदुल कुल वार्ड 18 मतदान केन्द्रों की संख्या 18, गीदम कुल वार्ड 15 मतदान केन्द्रों की संख्या 15 तथा बारसूर कुल वार्ड 15 मतदान केन्द्रों की संख्या 15 है। दावे एवं आपत्तियों को प्राप्त करने तथा उनका निराकरण करने हेतु निर्धारित तिथियां 16 से 22 अक्टूबर तथा 23 तारीख को दोपहर तीन बजे तक दावा आपत्तियां प्राप्त की जावेगी। 29 तारीख को तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया जावेगा। चार नवंबर तक दावा आपत्ति के निराकरण करने के बाद आठ नवंबर तक दावा-आपत्तियों के निराकरण के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिन के भीतर होगी।। अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को किया जावेगा। सभी सीएमओ को नगरीय निकायों में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी प्रचार-प्रसार हेतु ‘‘जाबो‘‘ कार्यक्रम अंतर्गत मुनादी करा कर जागरूकता संबंधी कार्य किये जाने निर्देशित किया गया है।