पीएम फसल बीमा, बीमित किसानों को दी गई पालिसी

रायगढ़, 12 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ में धान सिंचित व धान असिंचित, मूँग, उड़द, मक्का, अरहर, मूँगफली फसलों का बीमा जिले के किसानों द्वारा कराया गया है। जिसकी पॉलिसी का प्रमाण पत्र आज धरजमयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-दर्रीडीह के 9 कृषकों को वितरण किया गया। उपस्थित कृषकों में मिनकेतन प्रसाद, तिलाम्बर पटेल, हेमलाल, निरंजन कुमार राठिया, निराकर गुप्ता, सुकदेव यादव, घासीराम प्रधान, अजीत कुमार तिर्र्की, परमानंद गुप्ता व अन्य उपस्थित कृषकों को ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के तहत पॉलिसी वितरण किया गया। कृषकों को विभागीय योजनाओं, समसमायिक सलाह, किसान क्रेडिट कार्ड, कीट व्याधि में उपचार की जानकारी, वरिष्ठ कृषि विकास.अधिकारी कुंवर किशोर पैंकरा द्वारा दी गई। वितरण समारोह में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेश भगत, कृषक मित्र रोहित गुप्ता एवं भारतीय कृषि बीमा कंपनी ब्लॉक समन्वयक सुकलाल पटेल उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.