मंदिर परिसर में अश्लीलता का वीडियो वायरल, जांच शुरु
डोंगरगढ़ 11 अक्टूबर 2024 । मंदिर परिसर में अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में युवक-युवती मंदिर के छत पर अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मंदिर प्रशासन ने भी इस घटना की निंदा की है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
