आंगनबाड़ी सहायिका, दावा-आपत्ति 18 तक
नारायणपुर, 11 अक्टूबर 2024। बेनूर अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त आवेदनों जांच के बाद दावा आपत्ति हेतु सूची जारी किया गया है। मूल्यांकन सूची बाल विकास परियोजना बेनूर के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। यदि किसी आवेदक को आवेदन अथवा जारी सूची से संबधित किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति हो तो संबधित आवेदिका अपना दावा आपत्ति दिनांक 18 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर में डाक पत्र अथवा स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधी पश्चात किसी प्रकार की शिकायत अथवा दावा आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जावेगा, जिसके लिए संबधित प्रार्थी, आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
