स्कूल, सरकारी दफ्तर में रहेगी इतने दिनों की छुट्टी

रायपुर 6 अक्टूबर 2024। महीने की शुरुआत के साथ ही अब त्योहार का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान कई त्योहारों में सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सोमवार से प्रदेश में दशहरा की छुट्टी रहेगी। 12 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। इससे संबंधित आदेश शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही जारी कर दिए गए थे। दशहरा के बाद दिवाली की छुट्टी भी पड़ेगी। सरकार ने दशहरा-दिवाली सहित अन्य अवकाशों का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर छुट्टियां अक्टूबर महीने में ही पड़ने वाला है। जारी आदेश के मुताबिक 7 से 12 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली की चार छुट्टियां भी इसी महीने में होगी, जबकि दो छुट्टी अगले महीने यानि नंबर में रहेगी। यदि एक साथ सभी को जोड़कर देखें तो अक्टूबर महीने में 15 दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।