जनअदालत लगाकर दो युवकों की हत्या, गांववालों की पिटाई
बीजापुर 5 अक्टूबर 2024 । नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी और कई ग्रामीणों की पिटाई की। नक्सलियों ने सावनार गांव के कुछ ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था और उन्हें जन अदालत में ले जाया गया, जहां उन पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया। मृतकों की पहचान अर्जुन पुनेम और मोटू कुरसम के रूप में हुई है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार में हुई है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
