देशभर में 22 जगहों पर छापेमारी

मेरठ 5 अक्टूबर 2024 । उत्तर प्रदेश में मेरठ के खिवाई गांव में एनआईए, आईबी और एटीएस ने छापेमारी करके तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार इंटेलिजेंट्स विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 जगहों पर एक साथ छापामारी की है। आशंका जताई जा रही है इसके कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से हो सकते हैं।
मेरठ के सरधना के कस्बा खिवाई में शनिवार सुबह तीन बजे मेरठ और सहारनपुर के देवबंद में छापेमारी की कार्रवाई की गई। गिरफ्युतार युवक जमशेद के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हैंडलर होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक ने पाकिस्तान के लोगों के साथ स्थानीय लोगों को मिलाकर एक ग्रुप बना रखा था। ग्रुप में जैश-ए-मोहम्मद के लोग भी जुड़े हुए थे।