स्वरोजगार कर्ज के लिए आवेदन 25 तक

उत्तर बस्तर कांकेर, 4 अक्टूबर 2024। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु बैंक प्रवर्तित योजनाओं के लिए आवेदन पत्र आगामी 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी कि अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 96 और आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 106 का लक्ष्य रखा गया है। आवेदक संबंधित जाति वर्ग का हो, जिले का मूल निवासी हो, पारिवारिक वार्षिक आय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार से अधिक न हो, आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो, जन्म तिथि दर्शित 5वीं, 8वीं तथा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पैनकार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति और 10 रूपए के स्टाम्प में किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लिए होने का शपथ पत्र। उपरोक्त पात्रता एवं शर्तें रखने वाले आवेदक अपना आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर के कलेक्टोरेट कम्पोजिट भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक-6 में 25 अक्टूबर तक शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।