रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसिंलिंग 7 को

उत्तर बस्तर कांकेर, 4 अक्टूबर 2024। बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के उद््देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में बताया गया कि रिटेल, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन एवं सिक्यूरिटी गार्ड के रिक्त 30-30 सीटों पर जिलावासियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। इसके लिए आगामी 7 तारीख को गोविंदपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक काउंसिंलिंग की जाएगी। सहायक परियोजना अधिकारी लाइवलीहुड ने बताया कि जिले के ऐसे युवक-युवती जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है तथा जो उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ्स तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर काउंसिंलिंग हेतु उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े