पुशओं का अवैध परिवहन, कलेक्टर के सामने पेश होन समन जारी
दुर्ग, 4 अक्टूबर 2024। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदनानुसार प्राकृतिक न्याय सिद्धांत की अवधारणा के तहत अनावेदक/आरोपियों दोरा स्वामी, और सुदीप टी प्रदीप को सुनवाई हेतु अवसर प्रदान कर मामले की आगामी पेशी 14 तारीख को कलेक्टर के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। यदि निर्धारित तारीख को अनुपस्थित पाये गये तो मामले एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
आरोपियों से नेशनल हाइवे पर पशु को क्रुरतापूर्वक बिना चारा-पानी के पैर एवं मुंह को बांधकर कत्ल खाना नागपुर अवैध रूप से परिवाहन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया है। उक्त जप्तशुदा वाहन को राजसात किये जाने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। इस आधार पर अनावेदक-आरोपियों को कलेक्टर न्यायालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किन्तु अनावेदकगण-आरोपी अनुपस्थित रहें।
