पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित
उत्तर बस्तर कांकेर, 4 अक्टूबर 2024। ग्राम पंचायत लखनपुरी, खैरखेड़ा, अरौद, कोचवाही, रिसेवाड़ा, तुलतुली और कोकपुर में स्वयं सेवी संगठन के सहयोग से ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में ‘‘गांव की कहानी बुजुर्गों की जुबानी, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता एवं नशामुक्ति पर शपथ, ग्राम पंचायत विकास योजना और पंचायत विकास सूचकांक आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याओं और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी चारामा ने ग्राम पंचायत लखनपुरी में ग्रामीणों की समस्या सुनी और उसके समाधान के लिए शासकीय योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, पंच, पिरामल फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने ग्रामसभा की आयोजन में अहम् भूमिका निभाई।
