आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के लिए आवेदन 15 तक

दंतेवाड़ा, 3 अक्टूबर 2024। कार्यालय एकीकृत बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास दन्तेवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पुरनतरई स्कूलपारा, ग्राम टेकनार कतियारपारा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद रिक्त है। जिसकी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन कार्यालयीन समय में 15 अक्टूबर शाम 5ः30 बजे तक सीधे जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना दंतेवाड़ा में सम्पर्क कर सकते है।