जिला जेल में विधिक शिविर
दंतेवाड़ा, 3 अक्टूबर 2024। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष विजय कुमार होता के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अपूर्वा दांगी द्वारा जिला जेल दंतेवाड़ा में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बंदियों को गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन शैली, सादगी अपनाने और उनके समान सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जेल अधीक्षक जीएस शोरी ने भी बंदियों को संबोधित करते हुए बताया कि महात्मा गांधी के जीवन मूल्य को अपनाने हुए जेल में सात्विक खाना बंदियों को दिया जाता हैं जिससे बंदियों के मन भी सात्विक और पवित्र हो सके। इस दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर सुखदेव एवं रामदरश पटेल जमुना एवं जेल में नियुक्त अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
