आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवनेदन 17 तक

दंतेवाड़ा, 3 अक्टूबर 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अंतर्गत वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम कौरगांव बोटेपारा में आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त हैं। इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से 3 से 17 अक्टूबर शाम साढ़े पांच बजे तक बंद लिफाफा, डाक या स्वयं के द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। शैक्षणिक अर्हता हेतु सहायिका पद 8वीं उत्तीर्ण होना तथा आयु 18 से 44 वर्ष की होनी चाहिए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसो में कार्यालयीन समय पर कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम व महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।