सहायक शिक्षकों की पदोन्नति, काउंसिलिंग 5 को
उत्तर बस्तर कांकेर, 1 अक्टूबर 2024। सहायक शिक्षक संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु शिक्षकों की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसिलिंग का आयोजन आगामी 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से बीएफ कॉलेज कांकेर के सभाकक्ष में की जाएगी। उन्होंने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इसमें शामिल होने के लिए सूची में दर्शित सहायक शिक्षकों को निर्धारित समय में उपस्थित होने लिए निर्देशित किया है।
