मिनी माता सम्मान के लिए 10 तक आवेदन

उत्तर बस्तर कांकेर, 1 अक्टूबर 2024। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला, अशासकीय संस्थाओं से मिनी माता सम्मान महिला उत्थान के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस योजना के तहत एक महिला या संस्था को दो लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका के रूप में प्रदान किया जाएगा। इसके लिए महिला अथवा संस्था को अपना पूर्ण परिचय देते हुए महिला उत्थान के ़क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना होगा।