लोहत्तर में जनसमस्या निवारण शिविर 3 को

उत्तर बस्तर कांकेर 1 अक्टूबर 2024। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का सतत् आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार 3 अक्टूबर को दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के कलस्टर दमकसा की ग्राम पंचायत लोहत्तर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिविर ग्राम पंचायत लोहत्तर में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम परभेली, जाड़ेकुर्से, दमकसा, पेड़ावारी, राउरवाही, आमाकड़ा, बरहेली, चिहरो, कोण्डरूंज, कराकी और गुदुम के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।