राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, बिलासपुर-बस्तर ओवर ऑल चैंपियन

महासमुंद 26 सितंबर 2024। 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को सासंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अध्यक्षता में मिनी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। विजेता खिलाड़ियां को सांसद व विधायक के हाथों कप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बस्तर एवं बिलासपुर संभाग संयुक्त रूप से ओवर ऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह भी मौजूद थे।
समापन अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में टीम भावना के साथ खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है। जो खिलाड़ी मैदान में उतरे, वे पहले से ही विजेता हैं, क्योंकि उन्होंने अपने डर और कमजोरियों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है। आप सभी इसी तरह राज्य को गौरवान्वित करते रहें।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा मैदान पर खेलते देखना सुखद होता है। खेल का मैदान भी एक तरह की पाठशाला है। यहां हार और जीत से ज्यादा आवश्यक मैदान में उतरकर खेलना है। ये आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। आप सभी ने खेल भावना, जोश और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए और अनुशासन भी बनाए रखा यह वास्तव में एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। उन्हांने सभी खिलाड़ियों और प्रतियोगिता से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, कोच को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पूर्व नपा अध्यक्ष पवन पटेल, स्काउट संघ अध्यक्ष ऐतराम साहू, प्रदीप चंद्राकर, पार्षदगण महेन्द्र जैन, श्रीमती मीना वर्मा, मुन्ना देवार, मनीष शर्मा एवं श्रीमती कौशिल्या बंसल, आनंद साहू, प्रकाश शर्मा, हनीश बग्गा, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक संचालक नंद कुमार सिन्हा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, खेल से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, मौजूद थे।
प्रतियोगिता का परिणाम
कबड्डी 19 वर्ष (बालक) विजेता – बिलासपुर, उप विजेता रायपुर, तृतीय दुर्ग, (बालिका वर्ग) विजेता – रायपुर, उप विजेता बिलासपुर तृतीय दुर्ग, खो-खो 14 वर्ष (बालक) विजेता – बस्तर, उप विजेता दुर्ग, तृतीय रायपुर, (बालिका वर्ग) विजेता – बस्तर, उप विजेता बिलासपुर, तृतीय दुर्ग, रग्बी 17 वर्ष (बालक) विजेता – बस्तर, उप विजेता रायपुर, तृतीय बिलासपुर, (बालिका वर्ग) विजेता – बिलासपुर, उप विजेता बस्तर, तृतीय दुर्ग रहा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.