पिंगला को मिली सरकारी नौकरी

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों सीएम के आदेश पर तत्काल निराकरण
गरियाबंद 26 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को शासकीय नौकरी का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का निराकरण करते हुए कौंदकेरा की रहने वाली श्रीमती पिंगला साहू को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर श्रीमती साहू को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती पिंगला साहू को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा में भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले तीन माह के भीतर 18 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है। कलेक्टर श्री अग्रवाल अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का प्रमुखता से संज्ञान लेकर निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। इससे पात्र अभ्यर्थियों को राहत मिल रही है। श्रीमती साहू ने शासकीय नियुक्ति मिलने के बाद कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी।
श्रीमती साहू ने बताया कि उनके पति शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। गंभीर स्वास्थ्यगत कारणों से उनका निधन हो गया। पति के गुजर जाने के बाद परिवार के सहारे एवं भरण-पोषण की चिंता सताने लगी थी, साथ ही भविष्य भी अंधकार नजर आने लगा था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के भरण पोषण की समस्या दूर हो गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.