कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास इकाई की बैठक

गरियाबंद 24 सितम्बर 2024। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास इकाई 2.0 अंतर्गत जलग्रहण – प्रकोष्ठ सह आंकड़ा केन्द्र की वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम बैठक का आयोजन आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में रखा गया। जिसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास इकाई 2.0 अंतर्गत जिले के गरियाबंद एवं देवभोग विकासखंड में परियोजनाएं संचालित है। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने परियोजना स्तर पर प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही परियोजनाओं के लिए मनरेगा के अभिसरण से तैयार पूरक डीपीआर का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, कृषि विभाग के उप संचालक श्री चंदन राय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. बर्मन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन अभियंता श्री बी.एस. पैकरा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री ओ.पी तिवारी, सहायक संचालक उद्यान श्री मिथिलेश देवांगन, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा एवं प्रभारी एन.आर.एल.एम. सम्मिलित हुए।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.