प्राकृतिक आपदा, 12 लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 24 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 03 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के ग्राम भीरागांव-ब निवासी सुखबती देवागंन की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पति फिरतूराम देवागंन को, कोण्डागांव तहसील के महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव निवासी कानू विश्वास की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी गीता विश्वास को एवं कोण्डागांव तहसील के ग्राम पल्ली निवासी सोनउराम नेताम की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी सांयती नेताम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.