फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

बलरामपुर 24 सितम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किये जाने के संबंध में कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचक नामावली तैयार करने की कार्यवाही दो चरणों में संपादित की जायेगी। प्रथम चरण में 18 सितम्बर 2024 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु 18 सितम्बर तक कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/प्राधिकृत कर्मचारियों का 20 सितम्बर तक प्रशिक्षण, भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2024 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से 20 सितम्बर तक प्राप्त करना, विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 21 सितम्बर तक उपलब्ध कराना, 27 सितम्बर तक प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचन नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग करना, 01 अक्टूबर 2024 तक वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाना, 04 अक्टूबर तक निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट (पीडीएफ) तैयार करना, 07 अक्टूबर तक चेकलिस्ट (पीडीएफ) की जांच कराना, त्रुटि सुधार करना, 10 अक्टूबर तक चेकलिस्ट संशोधन पश्चात् प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय करना तथा 14 अक्टूबर 2024 तक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना।
इसी प्रकार द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर 2024 तक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराना, 23 अक्टूबर तक दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय, 29 अक्टूबर तक दावे/आपत्तियों का निपटारा, 04 नवम्बर तक प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करना, 08 नवम्बर 2024 प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख-निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर, 13 नवम्बर तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना, 16 नवम्बर 2024 तक चेकलिस्ट का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना व 19 नवम्बर 2024 तक अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 तक किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.