संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के पालन की शपथ

धमतरी 26 नवंबर 2026/ भारतीय संविधान के अंगीकरण की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिले में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
शपथ में संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा नागरिकों के बीच बंधुता की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और एक जिम्मेदार नागरिक एवं लोकसेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.