किसानों को धान खरीदी केंद्रों में मिल रही बेहतर सुविधाएं

बलौदाबाजार, 25 नवम्बर 2026/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान भी अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं और सुव्यवस्थित व्यवस्था के बीच धान विक्रय कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम रवान निवासी किसान सालिक राम वर्मा बुधवार को अपनी पांच एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित धान को बेचने के लिए भरसेली धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि मगरवाय खार में उनकी पांच एकड़ जमीन है, जहां उन्होंने धान की फसल लगाई थी। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी में धान बेचने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है।
श्री वर्मा ने कहा कि सुशासन सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत कम उत्पादन के कारण 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की राशि प्रदान करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण है, जिनकी फसल का उत्पादन किसी कारणवश निर्धारित सीमा से कम रहता है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.