यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एससी-एसटी अभ्यर्थियों से 17 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

दुर्ग, 18 नवम्बर 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन द्वारा एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग द्वारा संचालित संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत यह राशि प्रदान करने का प्रावधान है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी योजना की पात्रता, शर्तों एवं आवेदन प्रारूप की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) के पते पर अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 तक जमा करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर रजिस्टर्ड डाक से भी भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद पावती प्राप्त करना आवश्यक है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.