नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, 19 से 26 नवंबर तक पूरी होगी विभिन्न प्रक्रियाएं
दुर्ग, 15 नवम्बर 2026 / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के आम एवं उप निर्वाचन दिसंबर 2026 में कराए जाने के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। यह निर्वाचक नामावली 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला दुर्ग के पत्र दिनांक 12 नवंबर 2026 पर विचार करते हुए आयोग ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्रमांक 23 सन् 1956) की धारा 14 (1), छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1981 (क्रमांक 37 सन् 1961) की धारा 32 (1) तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 8 (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए।
मतदाता सूची तैयार करने के द्वितीय चरण की कंडिका 15 से 20 तक की समय-सारणी में संशोधन किया है। इस संबंध में आयोग द्वारा 13 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों का निराकरण 23 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
इसी प्रकार दावे एवं आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील करने की अंतिम तिथि, निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर निर्धारित की गई है। मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में 25 नवंबर 2026 तक करनी होगी।
इसके अलावा चेकलिस्ट का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा परीक्षण कराने तथा डी.ई.एफ. मुद्रण के लिए जिला कार्यालय को सौंपने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित कार्यक्रम के अतिरिक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने की शेष प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.