किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया
रायपुर, 15 नवम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का लाभ उठाकर बलौदाबाजार भाटापारा जिले के भरसेला ग्राम पंचायत के किसान किशोर कुमार सिरमौर ने अपनी मेहनत से उत्पादित धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान किशोर कुमार सिरमौर ने धान विक्रय के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। डिजिटल सुविधा का उपयोग करते हुए उन्होंने बिना किसी अनावश्यक परेशानी के धान विक्रय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने के बाद उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज ले जाकर कुल 130 कट्टा धान का विक्रय किया। समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला। किसान किशोर कुमार सिरमौर का कहना है कि किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हुई है। डिजिटल तकनीक ने किसानों का समय बचाने के साथ खरीदी व्यवस्था को भी अधिक सरल बनाया है।किसान किशोर कुमार सिरमौर की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की डिजिटल पहल और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.