बेमेतरा में वॉलीबॉल टीम के लिए चयन ट्रायल 1 नवंबर को
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी
बेमेतरा 31 अक्टूबर 2026/21वीं राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बेमेतरा जिले की टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला वॉलीबॉल संघ, बेमेतरा द्वारा चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रायल कार्यक्रम रविवार, 1 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से वॉलीबॉल खेल अभ्यास केन्द्र, स्कूल मैदान, कुसमी (बेरला) के आयोजित किया जाएगा।
जिला वॉलीबॉल संघ ने बेमेतरा जिले के सभी विकासखण्डों – बेमेतरा, बेरला, नवागढ़, साजा के प्रतिभावान महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर मैदान में पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और पिछले प्रदर्शन के आधार पर महिला एवं पुरुष वर्ग की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी। चयनित खिलाड़ी ही जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि 21वीं राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 नवंबर 2026 तक रायगढ़ जिले के एन.टी.पी.सी. लारा में किया जाएगा। खिलाड़ी अपने साथ खेल किट लेकर आएं।
