आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तारी एवं 48 घंटे से अधिक जेल में निरुद्ध रहने पर शिक्षक निलंबित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 31 अक्टूबर 2026/जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड मरवाही की माध्यमिक शाला लिटियासरई में पदस्थ शिक्षक एल.बी. लालबहादुर प्रजापति को आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार होने एवं 48 घंटे से अधिक जेल में निरुद्ध रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रजापति के विरुद्ध थाना मरवाही में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्हें 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात उन्हें जिला जेल गौरेला में भेजा गया है। शिक्षक की गिरफ्तारी एवं जेल में निरुद्ध होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में प्रजापति को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जेल से रिहा होने की स्थिति में उनके मुख्यालय का निर्धारण पृथक से किया जाएगा।
