संविदा भर्ती की पात्र-अपात्र एवं निरस्त आवेदनों की प्रावधिक सूची जारी
16 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 31 अक्टूबर 2026/जिला पंचायत द्वारा विकसित भारतदृजी राम जी अंतर्गत पांच संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र एवं निरस्त आवेदनों की प्रावधिक सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी सूची के संबंध में 16 नवंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर कम्प्यूटर प्रोग्रामर के एक पद तथा जनपद स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के एक पद, सहायक प्रोग्रामर के दो पद और लेखापाल के एक पद पर संविदा भर्ती के लिए 23 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्रावधिक सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) के नाम केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। दावा-आपत्ति 16 नवंबर को शाम 5रू30 बजे तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में प्राप्त होनी चाहिए। अन्य माध्यमों से अथवा निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची एवं निरस्त आवेदनों की सूची जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
