सरदार पटेल की एकता और इंदिरा गांधी के दृढ़ नेतृत्व को किया याद

कांग्रेस भवन में जयंती एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
महासमुंद। कांग्रेस भवन में शनिवार को देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और त्याग को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश की राजनीति, सुरक्षा, विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका को नई दिशा दी। उनका साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
कांग्रेसजनों ने कहा कि सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता की भावना और इंदिरा गांधी के दृढ़ नेतृत्व से देश की आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम में दोनों नेताओं के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सोमेश दवे, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, जिला महामंत्री ढेलू निषाद, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, पूर्व पार्षद राजू साहू, तुलसी साहू, राजेश नेताम, तबरेज खान, टोमन सिंह कागजी, दिनेश दुबे, आरिश अनवर, नूकेश महंत, सुभाष शर्मा, पुरुषोत्तम दास कौशल, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े