जिला स्तरीय युवा उत्सव अर्नब तूफान के कारण स्थगित

आयोजन की संशोधित तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 अक्टूबर 2026/जिले में 30 एवं 31 अक्टूबर को असेंबली हॉल पेंड्रा में आयोजित होने वाला जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 अर्नब तूफान के कारण आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव का आयोजन अब संशोधित तिथि पर किया जाएगा। आयोजन की नई तिथि निर्धारित होने के बाद इसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी। जिले के प्रतिभागियों एवं संबंधित संस्थाओं से आयोजन के स्थगन की सूचना का संज्ञान लेने तथा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सहभागिता करने की अपील की गई है।