कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर सभी एसडीएम, तहसीलदारो से जिले की बारिश की स्थितियों की जानकारी ली

कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और राहत बचाव कार्य के लिए अलर्ट रहने के दिए निर्देश
सक्ती, 28 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों से जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश की स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी तहसीलों मे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को बारिश की स्थितियों पर सतत नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।