शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में एससीटीसी प्रमाण पत्र उपलब्ध
बालोद, 26 अक्टूबर 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2005 से 2019 तक इस संस्था से उत्तीर्ण ऐसे प्रशिक्षणार्थी जिन्हें अब तक अपना राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीटीसी) प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, उनके प्रमाण-पत्र संस्था में प्राप्त हो चुके हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, रायपुर द्वारा जारी किए गए े एससीटीसी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित प्रशिक्षणार्थी कार्यालयीन समय पर संस्था में उपस्थित होकर प्रशिक्षण शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
