सहकारी समितियों के परिसमापन के पूर्व मंगाई गई दावा आपत्ति

बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2026/कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बिलासपुर द्वारा जिले की सहकारी समितियों के परिसमापन के पूर्व 60 दिन के भीतर दावा-आपत्ति मंगाये गये है। परिसमापक एवं सहकारी निरीक्षक ने बताया कि जिले की प्राथमिक वृक्ष सहकारी समिति मर्यादित कारीछापर, ठरकपुर, कैमाडीह, बरगन, सावंतपुर, सोंठी, उपका, लूफा, खैरा एवं अम्बेडकर प्राथमिकता उपभोक्ता भंडार सह. समिति मर्या. अम्बेडकर नगर के परिसमापन की कार्यवाही हेतु समिति के दावेदार, लेनदार अपने दावेमय लिखित प्रमाण में 60 दिन के भीतर कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त संस्थाओं का रिकार्ड, संपत्ति आदि हो तो तत्काल परिसमापक को सौंप देवें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।