4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम चैतारी में एक व्यक्ति को 4 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। जब्त शराब की कीमत करीब 800 रुपए बताई गई है। आरोपी शराब को बिक्री के लिए लेकर घूम रहा था। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
