बाड़ी में छिपाकर रखी थी 12 लीटर महुआ शराब
महासमुंद। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिथौरा पुलिस ने ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में एक व्यक्ति की बाड़ी से 12 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2400 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठाकुरदिया खुर्द निवासी परसराम निषाद (46) अवैध रूप से महुआ शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही की बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान 12 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी परसराम निषाद के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
