सड़क पार कर रहा था युवक, तेज रफ्तार बाइक ने मारी सामने से ठोकर

महासमुंद। नगर पालिका के सामने सड़क पार कर रहे युवक की बाइक को दूसरी बाइक के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में युवक के बाएं पैर और सिर में चोट आई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नयापारा निवासी संतोष पटेल 16 अक्टूबर को टीवीएस एक्सल क्रमांक सीजी 04 एमवाई 5370 से पुलिस पेट्रोल पंप के पास खिलौने की दुकान लगाने जा रहा था। शाम करीब 4.45 बजे जब वह नगर पालिका महासमुंद के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी बरोंडा चौक की ओर से आ रही ग्लैमर बाइक क्रमांक सीजी 14 एमएस 2394 के चालक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष सड़क पर गिर गया और उसके बाएं पैर तथा सिर में चोटें आईं। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए) और 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े