नवरात्रि पर दुर्गा पंडालों में पहुंचे अशवंत, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
ग्राम परसठी से बरौंडा बाजार तक विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर की माता रानी की पूजा-अर्चना, मां दुर्गा से मांगा क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद
महासमुंद। नवरात्रि पर्व के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने ग्राम परसठी, बम्हनी, चिंगरौद, नांदगांव, मुडेना, लाफिन खुर्द एवं बरौंडा बाजार में स्थापित विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा। अशवंत तुषार साहू ने माता रानी के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा क्षेत्र निरंतर विकास और खुशहाली की ओर आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से शक्ति, साहस, सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
अशवंत तुषार साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
