फसल बीमा से हर फसल को मिल रही सुरक्षा, बढ़ रही किसान का भरोसा

दंतेवाड़ा, 09 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं मौसम की अनिश्चितताओं से होने वाले संभावित नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में जिले के ग्राम गंजेनार निवासी श्रीमती छबीली मरकाम ने फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा कराया है।
श्रीमती छबीली मरकाम बताती है कि पिछले साल 2025 में अचानक बढ़ा आने के करण उनका सफल नुकसान हुआ था। फसल बीमा के माध्यम से श्रीमती छबीली को प्राकृतिक आपदाओं एवं निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता मिलने का अवसर मिला। फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता मिलने शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेकर श्रीमती छबीली को अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनका यह कदम खेती में संभावित जोखिमों से सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
फसल बीमा योजना किसानों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने तथा कृषि कार्यों में निरंतरता बनाए रखने में सहायक है। श्रीमती छबीली मरकाम द्वारा फसल बीमा कराना अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायक है। किसानों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ने से वे अपनी मेहनत और आजीविका को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.