पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत धनेसरा और उमरादाह में लगेंगे शिविर

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर घर सोलर, हर घर बिजली के उद्देश्य से जनपद पंचायत नरहरपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में इच्छुक हितग्राही योजना की जानकारी प्राप्त करने के साथ पंजीयन करा सकते हैं।
जनपद पंचायत नरहरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 अक्टूबर को ग्राम धनेसरा तथा 05 अक्टूबर को ग्राम उमरादाह में शिविर आयोजित किया जाएगा। दोनों शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शिविर में पंजीयन कराने के लिए हितग्राहियों को बिजली बिल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, घर की छत की फोटो, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। योजना के तहत पंजीयन के लिए बिजली बिल में अंकित नाम, बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड में अंकित नाम एक समान होना आवश्यक है। जनपद पंचायत नरहरपुर ने क्षेत्र के इच्छुक नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। आइए, अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करें और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाएं।