आंगनबाड़ी केन्द्र तुलसीपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के तुलसीपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण आहार, सक्षम योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन सहित पूरी टीम को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद झांझडे, श्रीमती पंपा सिन्हा, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती सरस्वती यादव, सुश्री शैल यादव, श्रीमती जमुना साहू, श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, श्रीमती प्रेमा सोनकर, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती प्रेमा सोनकर, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम श्रीमती लता मेश्राम, दानेश्वर नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन, हितग्राही उपस्थित थे। इसी तरह के तुलसीपुर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को को पोषण स्वास्थ्य एवं विभागीय योजना की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मितानिन, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि के हितग्राहियों का सम्मान किया गया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.