नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिए 11 हजार रुपये
बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर संजय अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के नाम ’’11 हजार रुपये’’ का चेक कलेक्टर को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में राजीव नयन शर्मा, आर.पी. शुक्ला, संगीत मानूरकर, आर.के. मित्तल, एस.के. तिवारी एवं आर.के. सक्सेना उपस्थित रहे।
