रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ
रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 23 सितंबर को आयोजित होने जा रहे रक्तदान महाकुंभ को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस महाआयोजन में करीब तीन हजार से अधिक नागरिक रक्तदान कर मानव सेवा में अपनी सहभागिता निभाएंगे। अभियान की विशेष बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं। रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने भी हाथ बढ़ाया है। रक्तदाताओं को उनकी सहभागिता के सम्मान स्वरूप प्रमुख होटलों में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी तथा अस्पतालों में विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा।
इन व्यवसायिक संस्थानों के द्वारा मिलेगा विशेष छूट
रायपुर ऑटोमोबाईल डीलर एशोसिएशन (राडा)
हीरो, होंडा और टीवीएस डीलर द्वारा 5000 पांच हजार का डिस्काउंट दिया जाएगा।
राडा मेंबर कार डीलरशिप महिला रक्तदाताओं को एसेसरीज पर 10 हजार का अरिक्ति छूट दी जाएगी।
रवि भवन व्यापारी संघ द्वारा-
रवि भवन व्यापारी संघ द्वारा मोबाइल खरीदी पर एसेसरीज में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
ममता हॉस्पिटल-
ममता हॉस्पिटल द्वारा गायनिक सलाह, सोनोग्राफी और ईसीजी की निःशुल्क सुविधा रहेगी।
एस.बी.एच हॉस्पिटल
एस.बी.एच हॉस्पिटल द्वारा 2 हजार तक का वॉउचर कास्मेटिक की खरीदी पर ’लंडन आई’ द्वारा चश्में के फ्रेम में 25 प्रतिशत डिस्काउंट 17 अक्टूबर तक दी जाएगी।
बेबीलोन ग्रुप
बेबीलोन ग्रुप द्वारा बेबीलोन इंटरनेशनल हॉटल में खाने में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट 17 अक्टूबर तक दिया जाएगा।
मायरा रिसोर्ट
मायरा रिसोर्ट द्वारा भोजन में 17 अक्टूबर तक 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
मेफेयर रिसोर्ट
मेफेयर रिसोर्ट द्वारा फूड में 17 अक्टूबर तक 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर एवं मीडिया डीलर एशोसिएशन
इस पहल के तहत रक्तदान करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट दिखाने पर कम्प्यूटर एवं लैपटॉप की खरीदी पर गिफ्ट हैंपर, जिसमें वायरलेस माउस एवं माउस पैड, क्लीनिंग किट शामिल हैं।
फर्नीचर मैन्युफैक्चर एवं ट्रेडर्स एशोसिएशन-
रक्तदान करने वाली महिलाओं को फर्नीचर खरीदी पर 2 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ
जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ द्वारा पंडरी स्थित घर फर्नीचर, जय इंटीरियर्स, लव डब, अमर सुपर बाजार, सुदामा फर्नीचर और डिंगानी फटाका बाजार द्वारा 5 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक महिला रक्तदाओं को सर्टिफिकेट दिखाने पर छूट दी जाएगी।
फिनोलॉजी वेंचर प्राईवेट लिमिटेड
फिनोलॉजी वेंचर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा महिला रक्तदाताओं को 20 प्रतिशत तक चार्जेस में छूट दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ रेस्टॉरेंट एंड कैफे एसोसिएशन
महिला रक्तदाओं को 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
सोलर पैनल लगाने पर भी मिलेगा विशेष छूट
रक्तदान करने वाले सभी सम्मानित दाताओं के लिए 5000 से 15000 हजार तक की विशेष छूट दी जाएगी।